उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

आज इन जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के खिलने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही हैं। दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और अधिक बड़ा रही हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कई दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बुरा किया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में तो दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लेकिन बीते शाम से प्रदेश भर में मौसम ने करवट लेना शुरू किया है। बीते बुधवार सुबह से राज्यभर में तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादल छाने लगे हैं। कल शाम कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बौछारें भी हुईं हैं। हल्की बारिश और बादल छाने के कारण भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है, वहीं प्रदेश भर में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार यानि आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चम्पावत जगहों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई क्षेत्रों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कई जिलों में 40-50 प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. आज देहरादून में आंशिक बादल रहने का अनुमान है, आज दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *