उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

राज्य के विकास को गति देगा अनुपूरक बजट: भट्ट

भाजपा ने अनुपूरक बजट पारित होने पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए वर्तमान विधानसभा कार्यकाल तक विकास की दोगुनी रफ्तार होने का भरोसा जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने इस अंतिम सत्र के दौरान भी विपक्ष के नकारात्मक रवैए की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा यूँ ही पांच साल सदन का कीमती समय बर्बाद किया गया। जनता यह सब देख परख चुकी है, इसलिए कोई वोट चोरी जैसा झूठा नैरेटिव नहीं चलेगा और जनता अपने मत का दान कल्याणकारी भाजपा सरकार के पक्ष एकतरफा करेगी।

उन्होंने वर्तमान विधानसभा के संभावित अंतिम सत्र के संपन्न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे अच्छी और संतोषजनक बात रही कि बेहतरीन और संतुलित अनुपूरक बजट सदन से पारित हुआ है। जिससे अब प्रत्येक प्रदेशवासी विश्वासपूर्वक व्यक्तिगत एवं संस्थागत विकास को लेकर आगामी 6 माह के लिए निश्चिंत हो सकता है। क्योंकि अनुपूरक बजट में सभी वर्गों, क्षेत्रों एवं विषयों का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है, जिसे आगे सरकार सुनियोजित तरीके क्रियान्वहन कर प्रदेश के विकास को रफ़्तार करने का काम करेगी।

उन्होंने सत्र के दौरान विपक्षी कांग्रेस के नकारत्मक रुख पर अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि हर समय हर मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं होता। यूं तो पहले ही 5 वर्षों में विपक्षी विधायकों द्वारा कोई ऐसा सत्र शांतिपूर्वक नहीं चलने दिया। हमेशा उनका एकमात्र मकसद हंगामा करके सदन को बाधित करना रहा है। हालात इतने खराब करने की कोशिश हुई कि विधासभा की कार्यमंत्रणा से ही इस्तीफा दे दिया और फिर सदन में कामकाज के समय कम होने के आरोप लगाने लगे। यूसीसी, नकल निरोधक, दंगारोधी, संशोधित सख़्त भू कानून आदि तमाम विधेयकों पर विपक्ष ने झूठ बोला, बरगलाया और अफवाह फैलाई। सदन के अंदर भी जमकर हंगामा कर जनता की भावना और आवाज को दबाने का प्रयास किया। कोई ऐसा जनहित का विषय नहीं रहा जिसपर कांग्रेस या विपक्ष ने सदन के अंदर सकारात्मक चर्चा की हो। हमे उम्मीद तो नहीं थी लेकिन फिर भी लगा कि ये सत्र लगभग अंतिम है और विपक्ष भी अपने नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएगा। लोकहित और विकास के मुद्दों पर सदन की चर्चा में सहभागिता निभाएगा। लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह का व्यवहार सदन में किया, उसने बचे कूचे लोगों को भी पूर्णतया निराश किया है।

उन्होंने कहा कि 5 साल कांग्रेस ने जनता के मध्य निष्क्रियता और सदन के अंदर हंगामा करने में ही बिताया है। ऐसे में जब जनता की परीक्षा का समय आया है तो उन्हें बेहतर परिणाम की अपेक्षा नहीं करना चाहिए। प्रदेश की जनता सबको देख परख चुकी है और 27 के चुनावों में सदन और बाहर जनता के लिए रात दिन कार्य करने वाली भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *