राज्य आंदोलनकारी बैठक
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के आव्हान पर शहीद स्मारक देहरादून मैं महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिस प्रकार लगातार पुनः राज्य आंदोलनकारियों के 10% क्षेतीज आरक्षण के मामले को बार बार कैबिनेट में न लाना साथ ही मुख्यमंत्री का कोई बयान या अध्यादेश जारी न करने से प्रदेश के राज्य आंदोलनकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जगमोहन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार पर दबाव बनाने हेतु विधान सभा सत्र से एक दिन पूर्व दिनांक 28–नवंबर को विधानसभा के आगे धरना दिया जाएगा।

