Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Latest:
  • अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
  • एसएसपी दून की सख्ती फिर हुड़दंगियों पर पड़ी भारी
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कीं आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा
  • महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
Arth News

  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • खेल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • Contact Us
You are here:
  • Home
  • उत्तराखंड
  • व्हाट्सएप पर आई अनजान कॉल, सामने से आई आवाज- ‘मैं क्राइम ब्रांच का अधिकारी बोल रहा हूं’; और ठग लिए सात लाख
अपराधउत्तराखंडदुर्घटनादेहरादूनपुलिस

व्हाट्सएप पर आई अनजान कॉल, सामने से आई आवाज- ‘मैं क्राइम ब्रांच का अधिकारी बोल रहा हूं’; और ठग लिए सात लाख

February 22, 2025 Arth News
मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर लमगड़ा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग से सात लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़ित को 30 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किए रखा। अब पीड़ित ने लमगड़ा थाना में तहरीर सौंप आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित जीवन सिंह मेहता निवासी ग्राम बर्गला ने बताया कि बीते 11 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अंजान की व्हाट्सएप कॉलआई। कॉलर ने उन्हें बताया कि उनका फोन दो घंटे में बंद हो जाएगा।उनके ऊपर अशोक गुप्ता मनी लांड्रिंग केस के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। जिसके बाद आरोपित ने कहा कि दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी आईपीएस राकेश कुमार आपसे बात करेंगे। फिर पीड़ित की बातचीत राकेश कुमार से हुई। जिसके बाद आरोपितों ने उन्हें 30 घंटे तक डिजिटल रूप से गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित ने बताया कि आरोपित तथाकथित आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अशोक गुप्ता ने एचडीएफसी बैंक में उनके नाम से खाता खोला हुआ है। जिसमें 6.38 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन हुआ है, और उसमें उनका आधार कार्ड लिंक है। आरोपितों ने बताया कि अशोक गुप्ता मनी लांड्रिंग केस में 328 लोग शामिल हैं। मुख्य आरोपित अशोक गुप्ता सहित 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

  • उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे भाइयों की कार खाई में गिरी; मच गई चीख पुकार
  • सावधान! कहीं आपने भी तो Dehradun में नहीं खरीदा प्‍लॉट, मिल सकती है बुरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *




Latest Post

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 06 लाख रुo अधिक कीमत की 21.91 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

October 21, 2026 Arth News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके

एसएसपी दून की सख्ती फिर हुड़दंगियों पर पड़ी भारी
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

एसएसपी दून की सख्ती फिर हुड़दंगियों पर पड़ी भारी

October 21, 2026 Arth News
मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कीं आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

मुख्यमंत्री ने पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कीं आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

October 21, 2026 Arth News
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा

October 21, 2026 Arth News
महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

महंगे शौकों को पूरा करने के जुनून ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

October 18, 2026 Arth News
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां

October 18, 2026 Arth News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

October 18, 2026 Arth News
एसएसपी दून की कुशल रणनीति अपराधियों पर पड़ती भारी
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

एसएसपी दून की कुशल रणनीति अपराधियों पर पड़ती भारी

October 17, 2026 Arth News
खेत बचाओ अभियान’ के तहत उत्तराखंड में होंगे 2,375 कार्यक्रम, 1.20 लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य: गणेश जोशी
उत्तराखंडकिसानदेहरादूनशासन प्रशासन

खेत बचाओ अभियान’ के तहत उत्तराखंड में होंगे 2,375 कार्यक्रम, 1.20 लाख किसानों की सहभागिता का लक्ष्य: गणेश जोशी

October 17, 2026 Arth News
सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय
उत्तराखंडदेहरादूनशासन प्रशासन

सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय

October 17, 2026 Arth News
Copyright © 2026 Arth News. All rights reserved.
Theme: ColorMag by ThemeGrill. Powered by WordPress.